जेपीयू के तहत आज होनेवाली बीएड की परीक्षा कैंसिल, परीक्षार्थी हलकान
विनीत कुमार, छपरा
जय प्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आज होनेवाले बीएड फाइनल ईयर की परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है। इसका कारण आज का भारत बंद होना बताया जा रहा है। वही अंतिम समय मे परीक्षा कैंसिल किये जाने से बीएड के परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुधरने का नाम नही ले रहा जेपीयू : परीक्षार्थी
आज परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का कहना है कि जय प्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन सुधरने का नाम नही ले रहा है। जब भारत बंद पहले से ही आयोजित था तो ऐसे में यह निर्णय प्रशासन को पहले ही ले लेना चाहिए था कि आज परीक्षा होगी या नही।

छपरा के जगदम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुँची अन्नू ने बताया कि हम सुबह 5 बजे ही परीक्षा केंद्र पर आ गए है। कल देर रात तक यह जानकारी मांगी गई कि आज परीक्षा होगी या नही तो बताया गया कि परीक्षा होगी और अब कहा जा रहा है कि परीक्षा नही होगी।
छपरा के अतिरिक्त सिवान के डीएवी कॉलेज में भी बीएड फाइनल ईयर की परीक्षा होनी थी। ऐसे में परीक्षा कैंसिल होने से परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई है। वही जेपीयू प्रशासन का कहना है कि परीक्षार्थियों के हित मे ही आज की परीक्षा कैंसिल की गई है। आगे सब कुछ नियमित रहेगा।