अमनौर। अमनौर के एक 32 वर्षीय युवक की गुजरात के बड़ौदा शहर में सड़क दुर्घटना में हुई मौत हो गई. जिसकी खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर कल्याण पंचायत स्थित गोरौल गांव निवासी चन्देश्वर राय के जेष्ठ पुत्र धर्मेंद्र राय बताया जाता है. घटना 21 मई की सुबह का है. मृतक गुजरात के बड़ौदा शहर में मोटर पार्ट्स के एक निजी कम्पनी में काम करता था. जो ड्यूटी के लिए अपने  बाइक से फैक्ट्री जा रहा था जहां बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई .जहां उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई. घटना के बाद रविवार को युवक की शव उसके गांव में आते ही परिजनों में कोहराम मच गया,देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक के पत्नी मंजू देवी माता पन्ना देवी व दोनों भाई  बिलख बिलख कर रो रहे थे. वहीं इस घटना से गांव में भी मातम पसरा रहा. मृतक के एक पुत्र व दो पुत्री है.अब इनका कोई सहारा नही रहा .मृतक घर्मेन्द्र राय घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था. निजी कम्पनी में काम कर परिजनों का लालन पालन करता था. घर के लोगों ने बताया कि उसकी बहन की शादी नवम्बर माह में करने के लिए  पिछले छ माह से घर नही आये थे घर्मेन्द्र कह रहे थे कि पैसा कमाकर आएंगे तो बहन की शादी करेंगे,पर सब कुछ खत्म हो गया.