इसुआपुर(सारण): कवारेंटाइन सेंटरों पर प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहें कुब्यवस्था तथा प्रखण्ड मुख्यालय से सेंटरों पर सुरक्षित पहुचाने को लेकर जिला पार्षद सदस्या गीता सागर राम ने समाहर्ता सारण को लिखित आवेदन दिया है ।जिसमे प्रवासी मजदूरों के साथ जिम्मेदारी पूर्ण ब्यवस्था नही किये जाने का आरोप लगाया है ।साथ ही अंचल पदाधिकारी तथा प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी पर मनमाने ढंग से कार्य करने का आरोप लगाया है ।वही प्रशासन के द्वारा मजदूरों को क्वारन्टीन सेंटरों पर नही भेजने का भी आरोप लगाया है ।उनका कहना है कि कोरेना के डर से गांव वाले उन्हें गांव में नहीं घुसने दे रहे हैं । जिससे वे बगीचे में रहने को मजबूर हैं ।क्वारन्टीन सेन्टरों पर जेनरेटर, सौचालय, स्नानागार की कमी है वहीं उन्हें समय पर पोस्टिक भोजन भी नहीं मिल रहा है ।मजदूरों को एक लुंगी तथा एकगंजी दिया गया है ।सेंटरों पर साफ सफाई का भी अभाव है ।जिसकी जांच की मांग की है ।