
बिहार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार हटाएं गए, उदय सिंह कुमावत को मिली जिम्मेवारी
✍नवीन सिंह परमार
पटना : वैश्विक महामारी कोरोना के इस संकटकाल में बिहार के स्वास्थ्य महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल करते हुए विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को हटा कर सरकार ने नया स्वास्थ्य सचिव नियुक्त कर दिया है ।
पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत अब स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के रूप में काम करेंगे ।
संजय कुमार का तबादला किन परिस्थितियों में किया गया यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन वैश्विक महामारी से चल रहे महायुद्ध के समय अचानक बिहार के स्वास्थ्य विभाग के सेनानायक का तबादला बहुत कुछ सोचने को मजबूर कर रहा है ।
गौरतलब हो कि संजय कुमार का तबादला पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव के पद पर किया गया है । श्री कुमार राज्य परामर्श दात्री समिति के सदस्य सचिव के तौर पर अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे ।
वही श्री कुमावत पर बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।





Recent Comments