मैरवा /सिवान।बिहार द्वारा पटना में 28 अगस्त से 1 सितंबर 2024 तक आयोजित 14वीं हॉकी बिहार जूनियर बालक राज्य चैंपियनशिप हेतु आज रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकैडमी मैरवा के खेल प्रांगण में चयन प्रतियोगिता आयोजित कर सिवान जिले की टीम घोषित कर दी गई। हॉकी सिवान के सचिव संजय पाठक ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक लड़कों ने भाग लिया जिसमें से 18 बालकों का चयन राज्य चैंपियनशिप के लिए किया गया। इसी चयन प्रतियोगिता से सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के पीसी वर्मा स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित 14 वीं सब जूनियर बालक हॉकी राज्य चैंपियनशिप के लिए भी टीम का चयन कर लिया गया ।चयनित टीम इस प्रकार है। विकास कुमार (कप्तान) प्रीतम पांडे (उप कप्तान )करण कुमार, सुमित कुमार गोंड, राजकुमार, शुभम् कुमार, विकास कुमार राम, सचिन कुमार, अनीश कुमार यादव ,सूरज गोंड, आदित्य कुमार ,अमन ठाकुर ,आलोक कुमार ,आदित्य कुमार, आदित्य राज, सौरभ कुमार राज ,लखन शर्मा शामिल हैं। जबकि टीम कोच के रूप में आयुष्मान राज्य शांडिल्य एवं टीम प्रबंधक के रूप में रवि कुमार को चयनित किया गया है।में चयनित सभी खिलाड़ियों को हॉकी सिवान के अध्यक्ष जब फरीद अहमद उपाध्यक्ष धर्मनाथ यादव कोषाध्यक्ष सलमा खातून कार्य सदस्य विवेक कुमार सिंह सहित कई अन्य लोगों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।