
मशरक में जनता दरबार में सीओ ने सुनी भूमि विवाद से जुड़ी फरियाद
#हरिकिशोर सिंह/ मशरक(सारण): शनिवार को मशरक थाना परिसर में अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह व थाना अध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा की देखरेख में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी।इस दौरान भूमि संबंधी कई नये मामलों को दर्ज किया गया वहीं कई अन्य मामलों पर अंचलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी।वही कुछ मामलों को अगले जनता दरबार में लाने का आदेश दिया । इस बाबत जानकारी देते हुए सीओ श्री सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित मामलो पर सुनवाई की जाती है। जिसमें कार्रवाई करते हुए मामले की जाँच कर निष्पादन कर दिया जाता है । जनता दरबार में किस्मत देवी पति रामरतन साह मशरक रेलवे ढाला के पास अपने मकान पर कब्जे, धनु प्रताप सिंह पिता महात्म सिंह गाव छपिया अरना ने गाव के दबंग पर सड़क अतिक्रमण कर ब्राउन्डी बनाने, हरेन्द साह पिता वीरेन्द्र साह गाव शिवरी ने भूमि विवाद, सुरेन्द्र राय पिता स्व नारायण राय गाव शिवरी ने जमीन कब्जे पर आवेदन दिया। वही थाना अध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने कहाँ कि थाना क्षेत्र में कहीं भी कुछ गडबडी लगें तो तुरंत पुलिस को खबर दे ।




Recent Comments