बिजली के पोल में सटने से लगा करंट
जमुई।(संजीव कुमार सिंह):
जमुई प्रखंड के लखनपुर पंचायत के दीघोय गांव के युवक की मौत बिजलीं की करंट लगने से हो गई। युवक शौच कर बहियार से घर आ रहा था कि बारिश होने के कारण युवक का पैर फिसल गया और पोल में सट गया। पोल में पहले से करंट आ रही थी । युवक बोढन यादव का पुत्र उदय कुमार करंट की चपेट में आ गया । ग्रामीणों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। सदर अस्पताल भी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाश का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिवार वालों को सौंप दिया। उदय को दो बेटा और एक बेटी है।