सड़क दुर्घटना में घायल वयस्क की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

तरैया(सारण):03.07.2018:
संग्रामपुर गाँव मे सड़क दुर्घटना में घायल वयस्क की मौत रविवार को पटना पीएमसीएच में हो गयी।मृतक का शव गाँव पहुँचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये और संग्रामपुर गाँव मे तरैया-अमनौर मुख्य सड़क एसएच 104 पर आगजनी कर हंगामा करने लगे और घंटो सड़क जाम कर दिया।आक्रोशित ग्रामीण दोषी चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।मृतक 55 वर्षीय संग्रामपुर निवासी धर्मनाथ सिंह है।जो 23 जून को सड़क के किनारे स्थित पेड़ के नीचे अपने द्वार पर कुर्सी पर बैठे थे।तभी एक तरैया की तरफ से आ रही आल्टो गाड़ी उनके कुर्सी में ठोकर मार दिया जिससे वे सड़क के किनारे गिर गये।तभी सामने अमनौर की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने अपना नियंत्रण खो दिया और उसका बाइक भी इनके गर्दन पर चढ़ के पार हो गया।ग्रामीणों ने घटना के बाद आल्टो और बाइक को पकड़ लिया।और हंगामा करने लगे।पुलिस स्थल पर पहुँच कर घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल मढ़ौरा भेज दिया और आल्टो तथा बाइक को जप्त कर लिया।फिर घायल को मढ़ौरा से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।जहाँ उसका उपचार चल रहा था।उपचार के दौरान ही रविवार को उसकी मौत हो गयी।जिसका शव सोमवार को संग्रामपुर गाँव पहुँचा।गाँव मे शव पहुचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये।और एसएच 104 पर टायर जला कर तथा बेंच रखकर जाम कर सड़क को जाम कर घंटो आवागमन बाधित कर दिया गया।आक्रोशित ग्रामीण दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।मृतक के छोटे भाई सत्येन्द्र सिंह ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज नही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं 25 जून को एफआईआर दर्ज करने थाना गया था लेकिन पुलिस ने कहा कि घायल का फर्दब्यान आने पर एफआईआर हो जायेगा।जिससे ग्रामीण नाराज थे।
#थानाध्यक्ष के आश्वाशन पर चार घंटे बाद हटा जाम:-
घटना स्थल पर पहुँचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया।थानाध्यक्ष ने कहा कि स्पेशल मैसेंजर से पटना से मृतक का फर्दब्यान मंगवाकर 24 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज कर शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।तबजाकर ग्रामीण शांत हुए और आवागमन बहाल हुआ।
#शव पहुँचते ही गाँव मे छाया मातम,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल :
मृतक धर्मनाथ सिंह का शव गाँव पहुँचते ही गाँव मे मातम छा गया।मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक के भाई सत्येन्द्र सिंह,बहु और अन्य परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक को कोई पुत्र नही था।वे अपने भाई के साथ रहते थे।