पुलिस ने 20 हजार नकली दांडी नमक के पैकेट को किया जब्त

सोनपुर– सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव बाजार में नकली नमक गुरुवार को पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नया गाँव बाजार स्थित संजय साह के दुकान से देश के नामी ब्रान्डेड कम्पनी दांडी नमक नाम का नकली नमक भारी मात्रा में पुलिस ने जब्त किया है।एश्योर आई0 पी0 प्रोटेक्शन के फील्ड ऑफिसर रवि पांडये के सूचना पर नयागांव थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने अपने दल बल के साथ संजय साह के दुकान में छापेमारी कर दांडी नमक नाम का नकली दांडी नमक जब्त कर संजय साह के खिलाफ नयागांव थाना में एक एफआईआर दर्ज किया है। गुजरात मे प्रोडेक्ट होने वाले दांडी नमक कम्पनी के मालिक को सूचना मिल रहा था कि सारण के नयागांव थाना के नयागाँव बाजार में नकली दांडी नमक को बेचा जा रहा है।इसी आधार पर रेड कर पुलिस ने 20 हजार नकली दांडी नमक का पैकेट जब्त किया है। नयागांव थाना कांड संख्या -186 के तहत कॉपी राइट एक्ट धारा के तहत संजय साह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।जब्त नकली दांडी नमक के बोरे में न ट्रेड मॉर्क ओर न ही उत्पादक का स्थान लिखा हुआ है। जैसे ही इस बात की जानकारी आसपास के दुकानदारों एवं आम जनता को लगी वैसे ही वहां अन्य दुकानदार जो नमक रखे हुए था उसमें अपने सामानों को समेटने एवं इधर-उधर करने में जुट गए वहीं इस बात की खबर से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया ।