टेम्पो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल

जमुई (संजीव कुमार सिंह) : सिकंदरा प्रखंड के धधोर गांव के समीप टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए । मिली जानकारी के अनुसार जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बाइक चालक को बचाने के दौरान टेम्पो चालक अपना संतुलन खो दिया जिसके कारण टेंम्पो पलट गई । टेम्पो पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग थे जो घायल हो गए । कुछ लोगो को ज्यादा चोटें आई हैं सभी घायल का प्राईवेट अस्पताल में ईलाज कराया जा रहा है । सभी खतरे से बाहर बताया जा रहा है । स्थानीय लोगों ने बताया की दो लोगों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज किया गया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया। वही पांच लोग बेहतर ईलाज के लिए जमुई भेजा गया है ।




Recent Comments