अमनौर के भागवतपुर गांव को सेनेटाइज करने का काम शुरू

अमनौर(सारण)।प्रखंड के भागवतपुर गांव में कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के तीसरे दिन गांव को सेनेटाइज करने का काम शुरू किया गया. अमनौर सीओ सुशील कुमार के मौजूदगी में बसतपुर पंचायत के मुखिया पति राकेश राय के द्वारा संक्रमित मरीज के घर से लेकर उसके गांव को सेनेटाइजर का छिडकाव कर सेनेटाइज किया गया. तीन किलोमीटर की परिधि मेंं घोषित कंटेंटमेंट जॉन के सीमाओं सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती तेज कर दी गई है. इस दौरान सीमा क्षेत्र केे अंंदरव बाहर किसी भी व्यक्ति को आना व जाना पुरी तरह बंद है. वहीं बसंतपुर पंचायत सहित कंटेंटमेंट जॉन में अमनौर सीओ सुशील कुमार द्वारा अपने वाहन से लोड स्पीकर द्वारा लोगों को सावधानी बरतने ,घरों मे रहने की सलाह दी जा रही है. राशन,शब्जी एवं मेडिकल दुकानो को चिन्हित किया गया और उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे पंचायत के किसी भी लोग का अगर उन पर फोन आता है तो वह स्वयं होम डिलीवरी का काम करें ऐसे लोगों का मोबाइल नंबर भी दिया गया है . मुखिया पति राकेश रााय ने बताया कि पुरे पंचायत को सेनेटाइज करने का जारी है. गरीब व जरूरतमंद लोगों को उनके घरों तक राशन व अन्य जरूरी की सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है.