जरूरतमंदो के बीच कंबल का हुआ वितरण

परसा(सारण): गरीब असहाय की सहयोग और सेवा करना ही सच्ची मानव धर्म है।असहाय की सेवा करना ही मेरी प्राथमिक लक्ष्य है।इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।उक्त बातें मकेर प्रखंड स्थित सेवा सदन आश्रम फुलवरिया में गरीब असहाय के बीच निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माँ भगवती सेवा समिति पचलख के संचालिका समाजसेवी लालती देवी ने कही।उन्होंने उपस्थित गरीब असहाय तथा ग्रामीणों से कहा कि जिले के किसी गाँव के गरीब असहाय के लड़का या लड़की की पचलख भगवती मंदिर में निःशुल्क शादी कराया जायेगा।साथ ही वर वधू को कपड़ा तथा खाना निःशुल्क दिए जाने की घोषणा की।लालती देवी ने गरीब असहाय परिवार को हर संभव मदद करने की आश्वासन दिया।वही पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने समाजसेवी महिला द्वारा की जा रही गरीब असहाय की सहयोग को सराहनीय पहल बताते हुए मानव की सच्ची सेवा बताया।उन्होंने समाजसेवी तथा आश्रम के महात्मा के प्रति अभार प्रकट किया।सेवा सदन आश्रम के महात्मा राजेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में क्षेत्र के दो सौ महिला पुरुष गरीब असहायों के वीच कम्बल वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान सेवा सदन आश्रम के महात्मा द्वारा सभी अथितिओ को फूल माला से सम्मानित किया।तथा उपस्तिथ सभी गरीब महिला पुरुष तथा अतिथियो को भोजन कराया गया।इस मौके पर अध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद सिंह रंजन सिंह मिथलेश सिंह राम लक्षण सिंह स्वर्गेश्वर सिंह कौशल सिंह मिश्री लाल सिंह पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय कामेश्वर सिंह आश्रम के महंत डॉ राम कृपाल दास झुनिलाल दास राम जन्म दास प्रभु दास विश्वमोहन दास आदि उपस्थित थे।




Recent Comments