
छपरा में 500 बेड का मेडिकल अस्पताल और मेडिकल कॉलेज खुलेगा, कार्य का हुआ शुभारंभ
छपरा : शुक्रवार को छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परिसर में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के कर कमलों द्वारा 500 बेड का अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का ऐतिहासिक शिलान्यास किया गया ।

उक्त अवसर पर छपरा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी , बिहार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह , अमनौर के विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा , छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता , पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय , अशोक सिंह , वर्तमान जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद जी , एमएलसी केदार पांडे, सच्चिदानंद राय , वीरेंद्र नरायण यादव , डॉक्टर एस के पांडे , सहित राष्ट्रीय जन तांत्रिक गठबंधन के सभी दल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , महामंत्री , जिला मंत्री सहित तमाम डॉक्टर , नर्स और छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में जिला वासी उपस्थित थे ।




Recent Comments