“जय रक्तवीर : सीवान” की नई कार्यसमिति गठित, अमित अध्यक्ष तो RJ राणा को मिली सचिव की जिम्मेवारी

♨सीवान में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान दिनोंदिन एक आन्दोलन का रूप लेते जा रहा है । इस आन्दोलन को सही दिशा देने व आन्दोलन को गांव – गांव तक पहुंचने के लिए गठित संस्थान “जय रक्तवीर : सीवान ” की नई कार्यसमिति का गठन किया गया है ।

“जय रक्तवीर : सीवान ” के नव गठित कार्यसमिति के सचिव RJ राणा से मिली जानकारी के अनुसार नव गठित कार्यसमिति में
अमित सोनी को अध्यक्ष, प्रशांत श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, RJ राणा को सचिव ,धर्मेंद्र पर्वत को कोषाध्यक्ष, नीलेश कुमार वर्मा व पंकज गुप्ता को मीडिया प्रभारी व अमन राजपुत,अनुराग दुबे,सतीश दुबे,पुनीत सिंह चुन्नू,अमोद कुमार,सुधाकर शाही,सोनू कुमार सिंह,लव कुमार सिंह व कृष्णा कुमार सिंह को कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है ।
[ साभार : परमार मीडिया सीवान ]