मढ़ौरा/छपरा। बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने तरैया बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के कार्यालय समेत कई ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी कर तलाशी लिया। बताया जा रहा है कि निगरानी थाना कांड सं. 34/23 के मामले में तरैया के वर्तमान बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह खिलाफ आय से अधिक संपति का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ दर्ज मामले के आलोक निगरानी टीम ने उनके ऑफिस की तलाशी ली गयी है। वहीं बीडीओ के अन्य कई विभिन्न – विभिन्न ठिकानों पर तलाशी लिए जाने की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ के मढ़ौरा स्थित डेरा पर विजिलेंस की टीम ने तलाशी लेने पहुंची तो बंद मिला। टीम में मढ़ौरा में अधिकारियों से संपर्क किया तो सांख्यकी पदाधिकारी के साथ टीम तरैया कार्यालय पहुंची। जहां बीडीओ के कार्यालय की अलमीरा खोला गया। टीम ने कागजात की जांच कर ले गयी। वहीं तरैया प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक संजीत कुमार चंचल से पूछने पर बताया कि टीम के द्वारा जब्ती सूची दिया गया है। सांख्यकी पदाधिकारी की उपस्थिति में अलमीरा तोड़ा गया तथा तलाशी ली गयी। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिले है। प्रखंड कार्यालय पर निगरानी टीम की तलाशी की भनक लगते ही अन्य विभागों में हड़कंप मचा हुआ था तथा पदाधिकारी व कर्मी सहमे हुए थे। निगरानी टीम में निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक सत्य कांत, डीएसपी अभय रंजन,इंस्पेक्टर जहांगीर अंसारी, सब इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह, सिपाही सुजीत कुमार शामिल थे।