छपरा जंक्शन पर जीआरपी ने 50 नर कंकाल के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

छपरा : मंगलवार को छपरा जंक्शन पर एक तस्कर को 50 नर मुंड-कंकाल के साथ ट्रेन से सफर करतें गिरफ्तार कर लिया गया.बताया जाता है क़ी शराब तस्करी क़ी जांच के दौरान डाउन बलिया-सियालदह ट्रेन में जीआरपी को सफलता हाथ लगी.गिरफ्तार तस्कर संजय प्रसाद के पास से दो पहचान पत्र , विभिन्न बैंको के एटीएम, 2450पचास रुपये, भूटानी मुद्रा व अन्य सामान बरामद किए गये है.रेल डीएसपी मो तनवीर ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया क़ी बरामद नर कंकाल को तांत्रिक इस्तेमाल करतें और इसे ऊंचे दाम में बेचा जाता.