दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जमीनी विवाद मे जान मारने की धमकी ।
— दोनो पक्षो के तरफ से प्राथमिकी दर्ज ।
नौतन ।।जमीनी विवाद मे दो पक्षो के बीच जान मारने की धमकी और रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश मे आया है । घटना नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिण तेलूआ पंचायत की बतायी जा रही है । जहा दोनो पक्षो के तरफ से पुलिस ने मिले आवेदन के आलोक मे अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है ।पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुये जांच मे जुट गई है ।जानकारी के अनुसार तेलूआ गांव के नंदकिशोर सहनी के बयान पर पुलिस ने गांव के परमा सहनी ,जितेंद्र सहनी ,विरेंद्र सहनी ,रवीन्द्र सहनी ,रामचंद्र सहनी ,चईनी देवी ,सुनिता देवी ,राधिका देवी व सुनिता देवी को नामजद बनाया है । इधर पप्पू चौधरी ने थाने मे आवेदन देकर शंकर सहनी ,भोला सहनी ,नंदलाल सहनी ,विनिता कुमारी ,काशी देवी ,जटाशंकर सहनी को आरोपी बनाया है ।पुलिस मामले की सघन जांच मे जुट गई है ।।




Recent Comments