रिपोर्ट – सन्नी भगत
बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है. इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इनमें एक महिला भी शामिल है. मामला जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा टोला के कुसुमहार ग्राम का है ,
मारपीट करने का आरोप गाँव के ही नीतीश कुमार , लाल जी ,लल्लू सिंह ,भोला कुमार अशोक सिंह व पप्पू सिंह नवलेश सिंह आदि पर लगा है.
पीड़िता के परिजन नवीन के बताया कि स्थानीय गांव के कुछ शरारती तत्वों ने भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर जमकर मारपीट किया है और वहीं घर मे रहे महिला के साथ शरारती तत्वों ने घिनौना हरकत करते हुए उनके गले से सोने का चैन छीनकर भाग गए , वहीं आसपास रहें ग्रामीणों की सहयोग से आनन फानन में घायल दंपती को पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया है वहीं पीड़िता ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है
वहीं पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है




Recent Comments