मढ़ौरा नगर पंचायत में उपमुख्य पार्षद का चुनाव मंगलवार 30 जुलाई को, जोड़तोड़ की राजनीति में जुटा है पक्ष-विपक्ष

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय नगर पंचायत के रिक्त उपमुख्य पार्षद के चुनाव निर्धारित 30 जुलाई को होना है।उक्त पद के लिये सत्ता पक्ष और विपक्षी गुट भी पार्षदों को अपने पक्ष में कर उपमुख्य पार्षद की कुर्सी पर काबिज होने के लिये जोड़तोड़ की राजनीति में जुटा है।चल रहे कयासों पर विराम चुनाव के बाद आये नतीजे से लगने वाला है।लेकिन तबतक संभावनाओं के लेकर चर्चायें तेज है।वहीं दोनो गुटों से हो रहे प्रयास से सत्ता पक्ष या यों कहें कि एक पक्ष से वार्ड 08 की पार्षद शालू सिंह तो दूसरे पक्ष से वार्ड 15 के पार्षद राखी कुमारी अपनी उम्मीदवारी पेश कर सकती है।तीसरे उम्मीदवारी को लेकर संशय अभी भी बरकार है।इसके पीछे पक्ष-विपक्ष में बंटे दो गुटो में पार्षदों के प्रति भरोसा एक ही गुट के मुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज और उपमुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव के पारित हो जाने से कमजोर हुआ था।इससे इस बार भी पूरे भरोसे के साथ किसी भी पक्ष का उपमुख्य पार्षद का उम्मीदवार खुलकर कुछ बताने से इंकार कर रहा है।फिर भी जो स्थिति है, उस हिसाब से उप मुख्य पार्षद के पद पर काबिज होने के खेल में मतभेदों को भुलाकर मेल मिलाप की कोशिश जारी है।जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि मुख्य पार्षद पर लगे अविश्वास पर समर्थकों और विरोधियों की संख्या 16 पार्षदों के सदन में 08-08 के बराबरी पर था।उस वक्त तो पदेन मुख्य पार्षद को बराबरी का लाभ मिला और कुर्सी बच गई।लेकिन इस उप मुख्य पार्षद के चुनाव में पक्ष और विपक्ष की संख्या बराबर होने पर जानकारों के अनुसार उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला लॉटरी से होगा।मालूम हो कि उक्त चुनाव के लिये जिलाधिकारी द्वारा मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी को निर्वाची पदाधिकारी और पर्वेक्षक एडीएम अरुण कुमार को बनाया गया है।