
चोरी छुपे शराब निर्माण एवं विक्री के खिलाफ लोगों ने आगजनी कर किया रोड जाम, पुलिस ने धंधेबाजों के खिलाफ़ की छापेमारी
मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरु की छापेमारी, लोगों ने बताए ठिकाने
मढ़ौरा। नगर के पकहां बिन्द टोली में अवैध तरिके से चोरी छुपे शराब निर्माण व बिक्री को लेकर शुक्रवार की सुबह मुहल्लें के दर्जनों महिला पुरुष विरोध में सड़क पर उतर गए। जमा हुई भीड़ ने मढ़ौरा छपरा मुख्य सड़क पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। भीड़ शराब निर्माण एवं विक्री में संलिप्त धंधेबाज पर कार्रवाई के लिए नारे लगा रहे थे। मढ़ौरा छपरा मुख्य सड़क को जाम किए जाने से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई। बाद में सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों की मांग पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आर के सिंह के नेतृत्व में पकहां बिन्द टोली में सघन छापेमारी को शुरु किया तो लोग शराब निर्माण एवं विक्री के ठिकानों को बताया। जहा से पुलिस ने निर्मित एवं अर्ध निर्मित देशी शराब बरामद भी हुई। घटना की गंभीरता को देख एसडीपीओ नरेश पासवान भी पहुंचे और अवैध रुप से शराब बेच रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस बल को निर्देशित किया।
पुलिस की छापामारी से मच गया हड़कंप :
पुलिस के छापेमारी करते ही बिन्द टोली में हड़कंप मच गया। छापेमारी में दर्जनों स्थानों से पुलिस ने देसी शराब को बरामद किया। शराब की बरामदगी में स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की मदद की इससे पुलिस को मुहल्ले से शराब ढ़ुढ़ निकालने में मदद मिली। छोटे बड़े गैलनों में पुलिस ने सैकड़ों लीटर शराब कारण जब्त किया । इधर छापेमारी शुरु होते ही मुहल्ले में हड़कंप मच गया । चोरी छुपे शराब बेचने वाले घर छोड़कर भागने लगे । पुलिस ने दर्जनों स्थानों से छिपाकर रखे देसी शराब को बरामद कर जब्त कर नष्ट किया ।
मुहल्लें की महिलाएं थी आक्रोशित :
शराब की बिक्री होने को लेकर मुहल्लें की महिलाएं अधिक आक्रोशित थी। महिलाओं का कहना था कि उनके घर के पुरुष शराब पीकर आते है और आकारण घर में मारपीट और हल्ला हंगामा करते है । अधिक नशे की हालत में कई जहां तहा गिर पड़ जाते है । जानकारी मिलने पर उन्हे उठाकर किसी तरह घर लाना पड़ता है । घर के पुरुष अपनी मेहनत मजदूरी से कमाई का अधिकतम रुपया शराब पर ही खर्च कर देते है । इससे उन्हे घर चलाना बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो गया है ।




Recent Comments