मढौरा (सारण)। स्थानीय अंबेडकर पार्क और राम जीवन सिंह शहीद स्मारक पर शहीद राम जीवन की ८२वी शहादत दिवस भगत सिंह सेना एवं मढौरा इपटा के तत्वावधान में मनाया गया। शहादत दिवस की अध्यक्षता राजद नेता शिव कुमार गुप्ता ने किया और संचालन वीर आदित्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो भूपेश भीम ने अपने संबोधन से किया। उन्हो ने कहा कि ब्रिटिश दासता से मुक्ति के लिए मढौरा ने भी अपने लाल को कुर्बान किया था। आज ही के दिन १८ अगस्त को मढौरा ने अपनी धरती पर एक लोम् हर्षक युद्ध में निहत्थे भारतीय स्त्री पुरुषों ने बम और बंदूकों से लैश ब्रिटिश फौज के ६ गोरे सैनिकों को मार गिराया था।
शुक्रवार को मढौरा के अमर शहीद राम जीवन की ८२ वी शहादत दिवस पर राजद के वरीय नेता शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे ही शहीदों के जजबो के बदौलत हीआज हम आजादी के माहौल में सांस ले रहे हैं। कांग्रेस नेता लाल बाबू गिरि ने कहा कि आज के नयी पीढी को अपने शहीदों को याद रखना चाहिए। भगत सिंह सेना के वीर आदित्य ने कहा कि भगत सिंह ने कहा था कि हमारे नौजवानों को अपने अपने क्षेत्र के शहीदों की जयंती और शहादत दिवस मनाना चाहिए। इस अवसर पर भगत सिंह सेना और मढौरा इपटा के कलाकारों के साथ अवधेश वर्मा, विवेक बजरंगी सहित अन्य छात्र नौजवानउपस्थित थे।