पहली पत्नी को घर से निकाल कर कर ली दुसरी शादी

मढ़ौरा(सारण):
थाना क्षेत्र के टेहटी में पहली पत्नी को घर से निकाल कर दुसरी शादी कर लेने का एक मामला सामने आया है । मामले पीड़ित महिला के पिता अमनौर परसुरामपुर निवासी गुरुचरण राम ने कोर्ट परिवाद पर मढ़ौरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है । प्राथमिकी में कहा है कि वह अपनी पुत्री शारदा कुमारी की शादी टेहटी निवासी पंचदेव कुमार से 2015 में की थी । शादी के बाद से पंचदेव कुमार व उसके घर वाले उसकी पुत्री को दहेज के लिये प्रताड़ित करते थे । पिछले साल म ई में सभी ने मिलकर उसकी पुत्री को दहेज के लिये प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया । इसी बीच पंचदेव कुमार ने एक दुसरी लड़की निशा कुमारी के साथ नजायज शादी कर ली और उसके साथ घर में रहने लगे । मामले में शारदा कुमारी के पति पंचदेव कुमार और दुसरी पत्नी पत्नी निशा कुमारी को आरोपित करते हुये कानुनी कारवायी की गुहार लगायी है ।




Recent Comments