रामपुर अटौली पंचायत का वार्ड नं.एक ओडिएफ घोषित
रिपोर्ट:-अज़हर करीम
इसुआपुर (सारण):पदाधिकारियों की उपस्थिति में बुधवार को रामपुर अटौली पंचायत का वार्ड नंबर एक ओडिएफ घोषित कर दिया गया ।यह घोषणा स्थानीय वार्ड सदस्या निर्मला देवी ने किया। उन्होंने बताया कि वार्ड के 75 घरों के सदस्य अब शौचालय का उपयोग कर रहै हैं ।जिनमें 30 घरों में सरकारी प्रोत्साहन राशि से शौचालयों का निर्माण कराया गया है ।अब यह वार्ड खुले में शौच से मुक्त हो गया है ।इस मौके पर उपस्थित बीडीओ ड़ा. अखिलेश कुमार ने बताया कि पंचायत की मुखिया धनन्जय पांडे के काफी सहयोग के बाद यह कार्य संभव हो पाया है ।साथ ही कहा कि यह प्रखण्ड कादूसरा वार्ड है जिसे खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है ।एक महीने के अंदर सभी लाभुकों के खाते में प्रोत्साहन राशि भी भेज की जाएगी ।इस मौके पर प्रखण्ड के बरिय पदाधिकारी रमेश कमल रत्नम ,वार्ड सदस्या निर्मला देबी, ,प्रखण्ड समन्वयक ओम कुमार गोस्वामी ,प्रभारी पदाधिकारियों सीडीपीओ ललीता कुमारी, ,स्वच्छाग्रही रिमझिम कुमारी,रानी कुमारी, श्रीकांत राय,सुनील कुमार,अजित राय,कृष्णा राय,तथा ग्रामीण ललन ओझा,रंजय ओझा,संजय ओझा,बशिस्ट ओझा,सत्यदेव ओझा, आशेसर ओझा, कन्हैया ओझा,कृष्णा ओझा,अरुण ओझा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।