बदनसीब बाप को फादर्स डे पर बेटे की डेड बाडी भी नसीब नही हो पायी
आज गंगाघाट पर तैरता हुआ मिला डूबे युवक का शव 
शीतल प्रसाद गुप्ता
बलिया(यूपी) 19 जून। बागी इस धरती पर कल रविवार के “फादर्स डे” पर एक  बदनसीब बाप को अपने युवा बेटे की डेड बाडी भी देखने को नसीब नही हो सका और गंगा मे डूबे बेटे की एक झलक पाने के लिए नदी किनारे रात भर बदनसीब बाप के आँखो से गंगा की लहरों की तरह आंसुओ की धार टपकती नजर आयी।जिसे देखकर लोगो के हृदय को झकझोर दिया।
आज सोमवार को हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया गंगा घाट पर रविवार को डूबे युवक का शव तैरता हुआ नदी मे उतराया मिला।
बलिया के गंगा घाट पर शव को देख अमरजीत के पिता जोर-जोर से दहाड़े मार रोने लगे. सूचना पर पहुंचे हल्दी एसओ संजय कुमार त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बताया जाता है कि कि हल्दी थानाक्षेत्र के पचरुखिया गंगा तट पर रेवती थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के रहने वाले अमरजीत पासवान(22)पुत्रश्रीभगवान पासवान रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने मामा मुन्ना पासवान और छोटे
भाई मनीष के साथे गंगा स्नान के लिए गया था.उसी समय गहरे पानी में जाने से डूब कर उसकी मौत हो गई.प्रशासन द्वारा जाल डलवाया गया तथा गोता खोरों ने भी काफी मशक्कत की,लेकिन कल कोई भी सफलता नहीं मिली थी।