दैनिक खोज खबर/ भेल्दी(सारण)।स्थानीय थाने के कटसा उप डाकघर के समीप शुक्रवार की शाम एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक लोहे की गेट में जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।मृतक रंधीर कुमार (25) गड़खा थाने के मीठेपुर गांव का बताया जाता है जबकि जख्मी सूधन कुमार गड़खा थाने के मीनापुर गांव के चन्देश्वर राय का पुत्र बताया जाता है।
    प्रत्यशदर्शियो ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक तीव्र गति से भेल्दी की ओर जा रहे थे वह जैसे ही  एनएच 722 पर कटसा उप डाकघर के समीप पहुंचे कि एक घर के बाहर लगे लोहे के गेट में जोरदार टक्कर मार दिए।इस घटना में रंधीर कुमार की मौत मौके पर  ही हो गई जबकि मीनापुर गांव के सुधन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनका प्राथमिक उपचार गड़खा सीएचसी में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।एक युवक घटनास्थल से फरार हो गया।इस घटना के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।मां मान्ती देवी बहन संध्या देवी व भाई सुजीत रंजीत व संजीत के आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा था।