बेतिया – लौरिया:– लोकेश मिश्रा बने लौरिया के नए BDO
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
लौरिया :-प.च भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी लोकेश मिश्रा लौरिया के नए बीडीओ बनाए गए हैं। जिलाधिकारी डा. निलेश रामचन्द्र देवरे ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है। अपना कार्य भार संभालते हुए बीडीओ श्री मिश्रा ने बताया कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सरकार की योजनाओं को फलीभूत करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। बता दें कि यहां बीडीओ, सीओ व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के रुप में चंदन प्रसाद कार्यरत थे। बीडीओ के रुप में पदास्थापित थे और दो अन्य विभाग के प्रभार में थे। अब इन तीनों पदों के कार्य आइएएस अधिकारी ही देखेंगे।




Recent Comments