सोनपुर सीओ ने डुमरी बुजुर्ग के ग्रामीण सड़क मार्ग को बुलडोजर चलवा कर कराया अतिक्रमण स्थलों को मुक्त

सोनपुर —सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत डुमरी बुजुर्ग के वार्ड संख्या 13 और 14 में आधे दर्जन लोगों ने सड़क मार्ग को अतिक्रमण कर लिया था । जिससे राहगीरों से लेकर वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी । इस गंभीर समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड अंचल से लेकर जिले के अधिकारियों तक अवगत कराया गया और इस गंभीर समस्या का निदान करने की मांग की। इस गंभीर समस्या में विभागीय कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने सोमवार को नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम और पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अतिक्रमण स्थलों पर पहुंचकर बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण स्थलों को मुक्त कराया । सीओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि पूर्वजों द्वारा जमीन को दान कर सड़क को चौड़ीकरण करने के लिए अतिक्रमणकारियों के पूर्वजों ने दे दी थी । लेकिन नई पीढ़ी के लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था जिससे सड़क मार्ग काफी सीमित हो गई थी । जिससे आवागमन के अलावा बड़े वाहनों को आने जाने में परेशानी हो रही थी । इस गंभीर समस्या को लेकर विभागीय कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों को 1.3. 23 को नोटिस देकर अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया गया लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा आदेश के पालन नहीं करने के कारण सोमवार को अतिक्रमण स्थलों पर पहुंचकर बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण स्थलों को मुक्त कराया है । इस अतिक्रमण स्थल के मुक्त होने पर सोनपुर सीओ एवं विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने सोनपुर सीओ व थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस बल को धन्यवाद दिया ।