छपरा के विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने शनिवार को रिविलगंज प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय शेखपुरा एवं उत्क्रमित हाई स्कूल शेखपुरा का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान विधायक के साथ शिक्षा विभाग के डीपीओ भी मौजूद थे.निरीक्षण के दौरान कई कमी दिखी।इस दौरान विधायक की मौजूदगी में डीपीओ ने प्रभारी प्राचार्य से संचिका की मांग की जिसे देने में वो असमर्थ रहे कारण पूछने पर पता चला कि अलमीरा बंद है और चाभी मेरे पास नहीं है.जिसपर विधायक ने नाराजगी जाहिर की जिसपर डीपीओ ने प्रभारी प्राचार्य को फटकार लगाते हुए एमडीएम चावल वितरण का भी रजिस्टर माँगा जिसे प्रभारी प्राचार्य उपलब्ध नहीं करवा पाए.विधायक डॉ गुप्ता ने डीपीओ को निर्देश देते हुए कहा की इतनी अनियमितता से स्पष्ट है की गड़बड़ी काफी बड़ी है इसपर संज्ञान लेते हुए कारवाई करें और इसकी सूचना मुझे भी दे ताकी वरीय अधिकारियों से इस मामले पर बात कर सकूँ. स्पष्टीकरण के बाद लापरवाही सामने आने पर जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी।कोरोना के बाद स्कूल खुला है तो बच्चों को सही पढाई देना हमारा कर्त्वय है.