माहवारी स्वच्छता के प्रति माता -पिता का बेटीयों से बात करना जरूरी : डॉ किरण

छपरा : सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई “एंजल द हेल्पिंग हैण्ड्स” द्वारा हाल ही में शुरू किए गए “ऐंजल पैड बैंक” ने किशोरावस्था मे होने वाले हार्मोनल असंतुलन विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन व जरूरतमंदो के बीच सेनेटरी पैड का वितरण माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर सारण के मढ़ौरा के आटा गाँव मे किया गया।स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया अभियान की शुरुआत शहर के महिला चिकित्सिका डॉ किरण ओझा,सुनीता देवी रौशनी,नवीन, द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

शहर की महिला चिकित्सिका डॉ किरण ओझा ने आटा गाँव के लोगो से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक माता-पिता को अपनी बेटियों को माहवारी स्वच्छता के बारे में बात करनी होगी,माहवारी स्वच्छता अपनाने से कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने संस्था के कार्यक्रमो में शुरू से सहयोगी रौशनी ने कहा कि मढ़ौरा के आटा गाँव मे किशोरियो के लिए ऐसे कार्यक्रम होने से निश्चित परिवर्तन होगा,किशोरियों के लिए ऐसे कार्यक्रम क्रमबद्ध रूप से होते रहने चाहिए ।

ऐंजल पैड बैंक गाँव मे बेटियों को माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम से जोड़ने की करेगी कोशिश

कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों को बताते हुए सोशल सर्विस एक्सप्रेस के भवर किशोर ने बताया कि ऐंजल पैड बैंक ने मढ़ौरा के आटा गाँव को चुना ,संस्था की सदस्या निरंतर ऐसे गाँव का चयन करेंगी जहाँ जरुरतमंदो को मुफ्त में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया जायेगा। गाँव-गाँव से बेटियों को इस अभियान में जोड़ा जायेगा।

संस्था महिलाओं को सशक्त बनाने व उनके खास दिनों में होने वाली परेशानियों को जागरूकता के माध्यम से दूर करने की कोशिश करेगी । ऐंजल पैड बैंक द्वारा अभी आटा गाँव मे तीन महीने लगातार मुफ्त में सेनेटरी पैड बाटा जायगा ।गाँव-गाँव तक इस अभियान को पहुँचाने की कोशिश की जायेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जायका के नवीन कुमार,नीलम देवी,निक्की,प्रिया,सीखा,निशा,जुली,ज्योति,नेह,रानी,अंशु,अनिता,शिल्पी, सीता धंर्मेन्द्र आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।