तरैया के उपमुखिया बनी गंडार गांव निवासी ज्ञानती देवी,जीत के बाद बीडीओ ने दिलाया शपथ

तरैया(सारण) 27.06.2019 :

प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन सभागार कक्ष में गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग पटना एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सारण के निर्देश के आलोक में तरैया पंचायत के उपमुखिया के चुनाव के लिए वार्ड सदस्यों की एक बैठक बुलाई गयी।जिसमें कुल 15 वार्ड सदस्यों में एक अनुपस्थित थे और 14 वार्ड सदस्य उपस्थित थे।तथा एक पदेन सदस्य मुखिया को लेकर कुल 15 वार्ड सदस्य सदन में मौजूद थे।इनकी मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक मढ़ौरा डीसीएलआर सुनील कुमार एवं प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने प्रारंभ किया।जिसमे उपमुखिया पद के लिए वार्ड संख्या 03 की वार्ड सदस्या ज्ञानती देवी और वार्ड संख्या 10 की वार्ड सदस्या मीना देवी ने अपना नामांकन किया।दोनों के नामांकन जांचोपरांत वैध पाये गये।फिर मतविभाजन की प्रक्रिया शुरू हुई।जिसमे कुल 15 मत डाले गये। मतगणना के बाद 02 मत अवैध पाये गये जबकि ज्ञानती देवी को 09 मत और मीणा देवी को 04 मत प्राप्त हुआ।इस प्रकार गंडार गाँव निवासी ज्ञानती देवी 05 मतों से जीत हासिल कर तरैया पंचायत की उपमुखिया बन गयी।ज्ञातव्य हो कि 21 जनवरी को ज्ञानती देवी की अध्यक्षता में 12 वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया मीना देवी पर अविश्वाश प्रस्ताव लगाया था।जिसके आलोक में 04 मार्च को उपमुखिया मीना देवी बरखास्त हो गयी थी।तब से तरैया उपमुखिया का पद खाली था।06 मार्च को बीडीओ राकेश कुमार ने उपमुखिया के चुनाव की तिथि निर्धारित करने के लिए जिला में भेजा था।जिसके आलोक में 27 जून को उपमुखिया के निर्वाचन की तिथि घोषित की गयी थी।