गोपालगंज :ठंड लगने से विधवा महिला की मौत

•दामोदर मीश्रागोपालगंज:-जिले के विजयीपुर थाने के मझवलिया गांव के एक 65वर्षीय महिला की मौत ठंड लगने से रविवार को हो गयी ।म्रितक महिला का नाम  फुलेसरी है जो स्वर्गीय रामवृक्ष सेनूहार की पत्नी है तथा मझवलिया गांव की रहने वाली है।

प्राप्त जानकारी के अनुशार म्रितक महिला रविवार को सुबह मकर संक्रांति के अवसर पर घर की साफ़ सफाई कर पोताई कर रही थी ,महिला अभी घर की पोताई करके बाहर दरबाजे की पोताई करने की सोच रही थी कि एकाएक गिर पङी।

यह देख कर महिला की 10वर्षीय नतीनी रूवी कुमारी चिल्ला चिल्ला कर  रोने लगी ।शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इक्ट्ठा हुए तथा पास के एक डाक्टर को बुलाया तबतक महिला दम तोड़ चुकी थी। डाक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि महिला को ठंडी लग गयी थी ।म्रितक महिला के दो लङके तथा तीन लङकिया हैं।तीन लङकियो की शादी हो चुकी हैं ग्रामीणो ने बताया कि

मृतक महिला के  दोनो बेटे लगभग वर्षों से कही बाहर प्रदेश में हैं। मृतक महिला के साथ एक लङकी की 10वर्षीय बेटी रूबी कुमारी रहती हैं।

महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया पति  से मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होने कहा कि मै बाहर हूँ ।ग्रामीण अजय पान्डे ,तारकेश्वर दूबे ,रितु वर्मा,योगेन्द्र दुबे, नकक्षेद दूबे सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा कवीर अन्तेष्ठी योजना के तहत अंतिम संस्कार के लिए रूपये देने का प्रावधान हैं लेकिन यह कहा तक धरातल पर उतरता है ।इसका प्रत्यक्ष सामने हैं।

ग्रामीणो ने कहा कि म्रितक महिला का सहारा इस समय कोई दिखाई नही पङता हैं हम लोग आपस में चन्दा इक्ट्ठा कर महिला का अंतिम दाह संस्कार करेगें।