गुठनी पूर्वी के पूर्व मुखिया के पुत्र की यूपी में हुई हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) :
गुठनी पूर्वी पंचायत की पूर्व मुखिया
धर्मी देवी के पुत्र की हत्या यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र हरखौली
गांव में कर अपराधियों ने शव को पेड़ से लटका दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों
में कोहराम मच गई।
बताया जाता है कि गुठनी पूर्वी पंचायत की पूर्व मुखिया
धर्मी देवी के पुत्र ओमप्रकाश मद्देशिया (33)
की हत्या कर शव को यूपी के लार थाना अंतर्गत हरखौली गांव के चंवर
में ट्यूवेल के पास पेड़ से लटका दी गई। घटना गुरुवार
की देर रात्रि की है, क्योंकि शव को लार पुलिस ने शुक्रवार की
सुबह घटनास्थल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया सदर भेजा था।
शनिवार सुबह तक पहचान नहीं होने पर लार के पत्रकार ने
व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो पहचान के लिए डाला तो तुरंत परिजनों की
इसकी जानकारी हो गई और शव को पहचान लिया। शव की शिनाख्त होते ही पूर्व मुखिया के व्यवसायिक घर सेलौर तथा पैतृक घर गुठनी में
कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ परिजनों की चीत्कार से माहौल
गमगीन हो गया। व्हाट्सएप से शव की पहचान कर परिजन शव
लेने देवरिया निकल गए तथा आवश्यक कार्रवाई में लग गए।
—




Recent Comments