परसा बाजार के प्रख्यात डॉक्टर रामचन्द्र सिंह का निधन
परसा(सारण):-स्थानीय बाजार के प्रख्यात डॉक्टर रामचन्द्र सिंह का निधन ह्रदय गति रुकने से बुधवार की शाम को क्लिनिक सैदपुर में हो गई।डॉ दरियापुर प्रखंड के परशुरामपुर गाँव के निवासी थे।जो बिगत 50 बर्षो से परसा सैदपुर मे अपना निजी अस्पताल का संचालन करते आ रहे थे।उनके सकुशल उपचार से परसा के अलावे दरियापुर मकेर अमनौर समेत जिले के कई प्रखंड के लोग उपचार कराने के लिए सहयोग लिया करते थे।डॉ साहेब अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्रियाँ हैं।उनके दोनों दामाद समेत भरा पूरा परिवार छोड़ चले।डॉ सिंह की निधन की खबर मिलते ही स्थानीय चिकित्सक समेत कई प्रखंड के चिकित्सको के बीच शोक की लहर दौड़ गई।निधन की खबर मिलते ही शिशु रोग बिशेषज्ञ डॉ मेजर सत्येन्द्र कुमार सिंह डॉ उमेश चंद्र शर्मा डॉ नागेन्द्र शर्मा डॉ तारकेश्वर सिंह डॉ दिलीप कुमार सिंह डॉ मुन्ना सिंह डॉ प्रतिभा सिंह डॉ श्रद्धानंद डॉ नागेन्द्र कुमार सिंह डॉ दयाशंकर सिंह डॉ बिजेन्द्र सिंह डॉ इंद्रमोहन सिंह समेत दर्जनों चिकित्सको जनप्रतिनिधि तथा आम जनता ने मृत आत्मा की शांति के लिए श्रधांजलि अर्पित किया।मालूम हो की डॉ सिंह को चिकित्सा के क्षेत्र में भगवन स्वरूप के रूप में लोग मानते थे।चिकुत्सा के क्षेत्र के अलावे स्थानीय प्रभु नाथ कॉलेज में निजी स्तर से जीव बिज्ञान की निःशुल्क शिक्षा प्रदान करते थे साथ ही जीव बिज्ञान की प्रयोगशाला की परीक्षा लेने की काम करते रहे थे।डॉ सिंह केचिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में निजी योगदान की चर्चा होती रही।




Recent Comments