तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के महुली गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल एवं हाथ तोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी रामधनी मांझी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि राजकुमार मांझी शराब के नशे में प्रतिदिन गाली गलौज करता है। विरोध किया तो मारपीट करने लगे। मारपीट के क्रम में कुदाल से मारकर हाथ तोड़ कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पॉकेट से दो हजार रुपये निकाल लिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।