घर से बुला युवक को गोली मार निर्मम हत्या

परवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती में रहने वाले 23 वर्षीय युवक की शुक्रवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक श्याम देव वर्मा का पुत्र पिंटू वर्मा है. जिसे शाम सात बजे फोन करके घर से बुलाया गया था. उसका शव बाबू टोला के पश्चिम सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला. पिंटू के दो गोली मारी गई थी. घटनास्थल से पुलिस ने नौ एमएम की एक गोली व दो खोखा बरामद किया है. इस मामले में परिजनों के बातचीत के आधार पर मृतक के बहनोई मैरवा-मझौली रोड निवासी चंदन वर्मा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया.




Recent Comments