दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को आरोपित करते हुए 12 लोगों पर दर्ज कराया प्राथमिकी

सारण/ तरैया

थाना क्षेत्र के गवन्द्री गांव में छेड़खानी करने को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने तरैया थाने प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें एक पक्ष के उक्त गांव निवासी रविन्द्र कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सुबह में गवन्द्री मोड़ पर चाय पीने के लिए मैं व मेरा भाई कवीन्द्र कुमार सिंह गए थे कि उसी समय मीर हुसैन,मो.सत्तार हुसैन,सदाम हुसैन,निजामुद्दीन मियां,काशिम हुसैन आये और बोले कि तुमलोग यहां क्यों आये हो जैसे ही बोले की चाय पीने तब तक गाली देते हुए मीर हुसैन बोला कि मारो गोली साले को इसी पर मो.सत्तार हुसैन व सदाम हुसैन कमर से कट्टा निकाले और मह दोनों भाई पर तान दिये।हाथापाई होने पर मैं चिलाया बचाओ तबतक आवाज सुनकर मेरा तीसरा भाई सुनील कुमार सिंह आया तो मेरे भाई पर मो.सत्तार हुसैन गोली चला दिया।गोली मेरे भाई सुनील कुमार सिंह को बायें तरफ कनपट्टी पर लगी।गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े।उसके बाद मो.सत्तार हुसैन ने मुझ पर गोली चलायी जो कनपट्टी से होते हुए गोली पास कर गया।पीछे से निजामुद्दीन मुर्गा काटने वाला दाब से मेरे भाई पर हमला कर दिया।काशिम हुसैन मेरे गले से सोने का चेन नोंच लिया।वहीं मीर हुसैन द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 19 मई 2021 को धर्मेंद्र व रविन्द्र मेरे भाई की लड़की के साथ छेड़खानी किये थे।उसी बात को लेकर सुबह में चाय दुकान पर चाय पी रहे थे कि सुनील कुमार सिंह,कवीन्द्र सिंह,रविन्द्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार,मुन्ना सिंह,शंभु सिंह,ओम प्रकाश सहित गवन्द्री गांव के अन्य अज्ञात लोग अपने – अपने हाथ में लाठी डंडा से लैस होकर आये और गाली गलौज करने लगे।गाली देने से मना करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पाकर तरैया थाना पुलिस पहुंची और झगड़ा को शांत किया तथा घायल सुनील कुमार सिंह को रेफरल अस्पताल तरैया में इलाज कराया गया।जहाँ गम्भीरावस्था को देखते हुए सुनील कुमार सिंह को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।पुलिस दोनों पक्षों का प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कारवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।