केविएस में मैसेंजर आॅफ पीस कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : महाराजगंज स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को मैसेंजर्स ऑफ पीस कार्याशाला का आयोजन प्रधानाचार्य सुरेश कुमार,
महिला अभिभावक के रूप में पहुंची मुख्य अतिथि सुशीला देवी,प्राचार्य कालका रावत तथा स्काउट गाईड के प्रभारी अभिमन्यु यादव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बच्चों
ने मुख्य अतिथि और अभिभावकों का दिल जीत लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश ने मैसेंजर ऑफ पीस पर बोलते हुए कहा कि चाहे वह विद्यालय हो एक परिवार हो एक समाज हो एक गांव जब शांति रहेगी तब भी सुबुद्धि जगती है और जब सुबुद्धि जगती है तो व्यक्ति महान बन जाता है। अभिमन्यु यादव ने शिक्षकों को स्काउट मास्टर की ट्रेनिंग दी उनका कहना है कि छात्रों को स्काउट के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस अवसर पर एसपी पांंडेय, मीरा पांडेय, समसुन निशा, आकांक्षा जायसवाल, सुजीत कुमार सिन्हा, जयप्रकाश कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, आदि उपस्थित थे।