दिघवारा: हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के संयुक्त तत्वाधान में सेवा के आज सोलहवे दिन सोनपुर के सवायच, आदम, अंग्रेजी बाजार, रजिस्ट्री बाज़ार समेत सोनपुर के नगर पंचायत के सभी क्षेत्रों में आज 205 से अधिक असहाय परिवारों को 11 केजी का पैकेट प्रत्येक परिवार को बाटा गया । जिसमे चावल, आलू, तथा नमक बाटा गया। इस में मुख्य रूप से गरीब रक्षक आर्मी के संयोजक प्रभात रंजन , मंदिर के सचिव विजय सिंह लल्ला, कोषा अध्यक्ष निर्भय सिंह, अरविंद सिंह , अमित कुमार सिंह, विनीत कुमार, प्रेम कुमार, घनश्याम तिवाड़ी, राजन सिंह, अनुराग सिंह , मनमोहन तिवारी , सोनू सिंह आदि ने अपनी सहभागिता दी।