संजय विजित्वर(हाजीपुर)) राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर आज स्थानीय स्टेशन चौक पर बासकित राय के नेतृत्व में गरीब अधिकार दिवस मनाने के क्रम में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा जोर-जोर से थाली बजाकर विरोध प्रर्दशन किया गया जिसमें मंगल राय,राजेश कुमार शर्मा ,सतेंद्र कुमार राय लालू सेना, मिथिलेश राय और संजीत राय साथ में राजद के नगर अध्यक्ष सुभाष कुमार राय जी, मुन्ना सिंह ,अमोद पांडेय सहित कई राजद कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।उस अवसर पर राजद नेता बासकित राय ने बिहार सरकार तथा केन्द्रीय सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि वैश्विक महामारी की दौड़ में गरीब को जिस तरीके से लाभ मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाया है।गरीब इस दौड़ में गरीब काफी परेशान हुए हैं ,तबाह हुए हैं इसलिए राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप गरीब अधिकार दिवस मनाया है ।