
गड़खा। मानपुर गड़खा मुख्यमार्ग स्थित चिंतामनगंज बाजार पर शनिवार को बाइक और चारपहिया वाहन की हुई टक्कर मे दो व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान पीएमसीएच मे मौत हो गई।जबकी दुसरा व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
मृतक गड़खा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी अखिलेश सिंह उर्फ जलजल सिंह के पुत्र 34 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार सिंह उर्फ सीताराम बताया जाता हैं। घायल का नाम मुकेश कुमार बताया जाता है।
मृतक अविनाश पटना के किसी प्राइवेट नर्सिंग होम मे कार्य करता था और शुक्रवार को अपने पैतृक घर परसा आया था। मृतक अविनाश शनिवार को घर से अपने साथी के साथ बाइक से पटना के लिए निकला था। उसे क्या पता था की रास्ते मे मौत उसकी इन्तजार कर रही है और काल के गाल मे समा जाएगा। जैसे ही चिंतामनगंज बाजार के समीप पहुचा चारपहिया वाहन वैगनार से जोरदार टक्कर हो गयी और बुरी तरह घायल वही पर गिर पड़ा परिजन और आस पास के लोगो ने उसे इलाज के लिए गड़खा अस्पताल भेजा। जहा इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चिंताजनक स्थिति मे पटना रेफर किया गया पटना मे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पटना मे ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पत्नी अंजू देवी बार-बार रो रो कर बेहोश हो रही थी।वही पुत्री अनन्या और रुही और दर्पण के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।




Recent Comments