खागा बचाओ संघर्ष समिति ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को सौंपा ज्ञापन
अरूण कुमार केशकर
खागा 20 जून। खागा बचाओ संघर्ष समिति की एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर माननीय उपमुख्यमंत्री महोदय जी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनको अवगत कराया गया, कि शासन द्वारा जो खागा तहसील को फतेहपुर जिले से हटाकर कौशाम्बी जनपद में शामिल करने का जो प्रस्ताव है,उसे तत्काल समाप्त किया जाये,उनको यह भी अवगत कराया गया कि सन-2008 में भी तत्कालीन सरकार द्वारा उपरिक्त प्रस्ताव किया गया था, तब यही समिति के नेतृत्व में प्रस्ताव के विरोध में एक आंदोलन चलाया गया था, और तत्कालीन सरकार द्वारा यह प्रस्ताव वापस ले लिया गया था। ज्ञापन में कहा गया कि अगर जल्द इस मामले को शासन द्वारा खारिज नहीं किया गया तो,सन-2008 से भी बृहद आंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन की होगी। मामले की गंभीरता देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने राजस्व सचिव रजनीश दुबे को मामले में उचित कार्यवाही के लिए लिखित रूप से कहा।इस मौके में संयोजक अरुण यादव,खागा व्यापार मंडल के दोनों अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल,प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार राजेश माहेश्वरी,चैयरमैन प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह,सम्पादक अखिलेश पाण्डेय,कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश गिहार,बार अध्यक्ष अशोक गुप्त,समाजसेवी अखिलेश मौर्या,अदिवक्ता आशुतोष पाण्डेय,समेत समिति के सभी सदस्य व नगर के काफी लोग मौजूद रहें।




Recent Comments