दो गुटो में खूनी संघर्ष,महिला सहित तीन घायल,दो हिरासत मे
आज़ाद नेब
जहाजपुर 20 जून। देवली रोड पर गफूर चौराहे पर पैसों के लेन देन को लेकर दो गुटो के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष के रूप में तब्दील हो गया। दोनो ओर से जमकर लाठी भाटा जंग हुआ। इस खूनी सघर्ष में एक महिला सहित तीन जने घायल हो गएं जहाजपुर थाने के सब इंसपेक्टर महेंद्र सिंह मौके पर पंहूचे जिन्होने तीनो घायलो को जहाजपुर चिकित्सालय में भर्ति कराया।
तीनो घायलो में गफ्फार मोहम्मद उसकी पत्नि हमीदा व मुस्तकीम मोहम्मद को चिकित्सालय में भर्ति कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर दूसरे पक्ष के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत मे लिया।