खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु निकाली गई जागरूकता रैली

जलालपुर /सारण
खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उदेश्य से जलालपुर मुख्यालय इस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों एवम आशा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली .पूर्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत उक्त रैली अस्पताल प्रांगण से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुए पं महेंद्र मिश्र चौक पहुचा जहा रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को इस अभियान की जानकारी दी गयी वही इसे महत्व पूर्ण कार्यक्रमो में शामिल करते हुए इसे सफल बनाने की अपील की गयी. इस अवसर पर स्वस्थ्य कर्मी बैनर एवं तख्ती पर लिखे स्लोगन के माध्यम से खसरा रूबेला के बारे में लोगों को जागरूक करते दिखे तो वही उक्त कार्यक्रम के सफलता के लिये आगामी 15 जनवरी से प्रत्येक विद्यालय में लगने वाले इस टीकाकरण अभियान में शत प्रतिशत बच्चे को शामिल कराने की भी अपील करते नजर आये .मौके पर स्वास्थ्य प्रबन्धक अजित कुमार , बीसीएम संजीव कुमार बी एम केयर अजीत कुमार अंकिता कुमारी अमीषा पटेल समेत आशा फेसिलेटर एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थी ।