एकमा थाने में फेक आईडी से भाजपा नेताओं को अपशब्द कहने वाले पर मामला दर्ज, बढ़ेंगी मुश्किलें
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा थाने में रविवार को फेक आईडी चलाने वाले व्यक्ति की लिखित शिकायत स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने एकमा थानाध्यक्ष से की है। भारतीय जनता पार्टी एकमा पश्चिमी मंडल के प्रभारी संजीत ओझा उर्फ बंटी ओझा ने इसकी लिखित शिकायत एकमा थानाध्यक्ष से की है। अपने शिकायत पत्र में बंटी ओझा ने लिखा है कि “संजय सिंह” नाम के फर्जी आईडी से एकमा के भाजपा नेताओं को अपशब्द कहे गए व अमर्यादित टिप्पणी भी की गई है। बंटी ओझा ने उस फेक आईडी के कमैंट्स के स्क्रीन शॉट भी पुलिस को दिए हैं।

(भाजपा नेता बंटी ओझा का फ़ेसबुक एकाउंट)
इस सम्बंध में एकमा थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि फेक आईडी से सम्बंधित लिखित शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं शिकायत करनेवाले बंटी ओझा ने कहा कि स्थानीय पुलिस यदि इस मामले में शिथिलता बरतती है तो भाजपा कार्यकर्ता इस मामले को ले सारण एसपी से भी मिलेंगे।
इस दौरान एकमा भाजपा पश्चिमी मंडल के प्रभारी अविनाश चन्द्र उपाध्याय, महामंत्री शैलेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह अंतिम, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे।