जैतपुर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 114 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनी#तारकेश्वर प्रसाद/दाउदपुर(सारण) : मांझी प्रखंड नंदलाल सिंह कालेज जैतपुर-दाउदपुर के परिसर में गुरुवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 114वीं जयंती समारोह-पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर फिट इंडिया कार्यक्रम पर बोलते हुए प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव ने कहा कि आज ही के दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में एक महान स्पोर्ट्स पर्सन मिले थे। जिन्होंने अपनी फिटनेस, स्टेमिना और हॉकी स्टिक के कमाल से पूरी दुनिया को मंत्र-मुग्ध कर दिया था। ऐसे महान खिलाड़ी को नमन है।आज का ये दिन हमारे उन युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का भी है, जो निरंतर दुनिया के मंच पर तिरंगे की शान को नई बुलंदी दे रहे हैं। उन्होंने कालेज के छात्र- छात्राओं से भी योगा एवं अन्य खेल-संबंधी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. दिव्यांशु कुमार, डॉ. आफताब आलम, डॉ. कमल जी, प्रोफेसर धनंजय कुमार आजाद, स्वर्ग दीप शर्मा मनीष पांडेय मिंटू, राकेश कुमार, प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह ,आलोक कुमार सिंह ,संजय सिंह ,राजीव कुमार सिंह रूबी कुमारी, चंद्रा, निशा, अर्चना, साहिन प्रवीण आदि मौजूद थे।