
मांझी(सारण)। मांझी-बनवार मुख्य पथ पर धरहरा नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया के नीचे गिर कर एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। तथा उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जख्मी युवक सोनबरसा गांव निवासी स्व.शैलेश तिवारी का पुत्र चुनमुन तिवारी बताया जाता है। जख्मी चुनमुन तिवारी धरहरा ।सन्यासी बाजार। से बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी रेलिंग विहीन पुलिया से गिर कर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज हेतु निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार कराया। लोगों ने बताया कि पुलिया काफी खतरनाक हो गई है। राहगीर अक्सर उक्त स्थान पर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। लोगों ने तत्काल पुलिया का रेलिंग बनाने की मांग की है।




Recent Comments