शादी है तो पुलिस क्या करे सरकार से पूछिए

रसूलपुर/एकमा-बुधवार को दिन के दो बजने को है।सरकार के नये लॉकडाउन का पहला दिन है।रसूलपुर चौक पर एक घंटे पहले से ही गश्त लगा रही पुलिस मुस्तैद है।पुलिस कंट्रोल रूम और थानाध्यक्ष के फोन घन घना रहे है।अब बिना हेल्मेट के जा रहे बाइक सवारों की जांच शुरू है। एक दर्जन से ऊपर बाइक सवारों की चालान पुलिस काटने में व्यस्त है।कुछ पैरवी भी आने लगे है।एक बाइक सवार घर में शादी को लेकर पुलिस से अर्जी लगा रहा है।ड्यूटी पर तैनात थाने के छोटा बाबू गणेश प्रसाद कहते हैं कि इसके लिए सरकार से आप कहिये। फिर ठेले वाला निकलने लगा।पुलिस हांक लगाते हुए रोक रही है ऐ ठेला 2 बज गये कहां चले ?पुलिसिया कार्रवाई देख रहे लोग भी अब खिसक रहे हैं कि 2 से ज्यादा हो गये बाजार बंद हो रहे हैं अब दाम काम पर भी कुछ सब्जी और फल विक्रेता अपना सामान बेचने में लगे हैं।लोग कह रहे हैं पुलिस चुस्त है तो लोग दुरुस्त हैं तभी तो लॉक डाउन का फायदा दिख रहा है और कोरोना संक्रमण घट रहा है।हालाँकि रसूलपुर के व्यावसायी मिथिलेश प्रसाद कहते हैं कि पुलिस कानून पालन करवाने के लिए छोटे छोटे फूटपाथी व्यावसायियों से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार भी कर रही है जिससे व्यावसायियों में आक्रोश भी देखनेे को मिल रहा है ।




Recent Comments