• पंचायत के लोग जागरुक हो बांस-बल्लों से गांव-टोले की सङको को किया सील

इसुआपुर(सारण): प्रखंड के चांदपुरा गांव के कोरोना संक्रमण केंद्र रूप में चिन्हित हो जाने के बाद समीपवर्ती डटरापुरसौली पंचायत व सहवाँ पंचायत के चाँदपुरा समेत अन्य गांवों में सेनीटाईजर व ब्लिचिंग पाऊडर का छिड़काव शुरु कर दिया गया है।जिला प्रशासन ने इसके लिए शुक्रवार को ही चांदपुरा गांव को सेनेटाइज करने का काम आरंभ कर दिया था।इधर शनिवार को डाटारा पुरसौली पंचायत के मुखिया सरोज गिरी उर्फ संगम बाबा ने कोरोना से संक्रमण से बचाव के लिये अपने स्तर पर प्रयास में जुटे हैं।शनिवार को मुखिया संगम बाबा ने डाटारा पुरसौली और सहवां पंचायत के सभी गावो को लक्षित कर संक्रमण मुक्त पंचायत बनाने के उद्देश्यों से सेनेटाइजर और बिलीचिंग पावडर का छिड़काव शुरू कराया है।बता दे कि सहवाँ पंचायत के चाँदपुरा गाँव में कोरोना से संक्रमित मरीज के मिलने पर जिला प्रशासन ने आसपास के तीन किलोमीटर की परिधि में पूरी तरह से सील कर संक्रमण के रोकथाम के उपायों पर काम शुरू कर दिया।इसके लिए जिला प्रशासन ने सील किये हुए परिधि वाले एरिया में सभी प्रकार के दुकानों,ग्रामीणों के आवाजाही समेत कई एहतियातन दिनचर्या पर अगले आदेश तक पाबंदी लगा दी है।

इस संबंध में मुखिया संगम बाबा ने बताया कि अपने पंचायतों में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिये युद्ध स्तर पर सेनीटाईजर व ब्लिचिंग पाऊडर का छिड़काव शुरु किया गया है । मुखिया संगम बाबा ने कहा की पंचायत के लिये अच्छे संकेत मिलने शुरू हो गए हैं कि  पंचायत की जनता में अब स्वयं जागरुकता दिख रहा है और लोग अपने-अपने गाँव-टोले में आने-जाने वाली मुख्य सङकों को अपने स्तर से भी बाँस-बल्लों से सील कर रहे हैं।जिससे आने-जाने वालों को रोका जा सके।वहीं पंचायत वासियों से अपने-अपने घरों में बंद रहने व साफ-सफाई पर ध्यान देने की मुखिया संगम बाबा ने पुनः अपील की।इसके लिए लॉक डाउन अवधि शुरू होने के समय से ही मुखिया संगम बाबा लगातार जागरूकता अभियान में जुटे हैं।