
जनादेश/छपरा. दरियापुर प्रखंड के बरुआ,रामपुर व मटिहान पंचायत में बाहर से आने वाले लोगों की सूचना स्थानीय मुखिया चंद्रशेखर सिंह व अभिषेक तिवारी,मंटू साह,ज्वाला सिंह,राकेश सिंह मठिया,सरपंच दिनेश महतो द्वारा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के सांसद कंट्रोल रूम में दिया।जिस पर पहल करते हुए सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने इसकी मोनिटरिंग करने की जिम्मेवारी अपने प्रतिनिधि राकेश सिंह को दिया।वही सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने सभी संदिग्ध को संबंधित पंचायत के कोरोनाटाइन सेंटर में भर्ती कर उन्हें रहने व भोजन की व्ययस्था करायी।वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अपने क्षेत्र में सारण सांसद जुड़े रहने के लिये इस दौरान दिल्ली के अपने आवास में लॉक डाउन के नियमों का पालन करते रहने के बाद भी विभिन डिजिटल और तकनीकों के माध्यम से लगातार सारण का हाल चाल ले रहे है।और जन्हा तक आवश्यकता पड़ रही हैं वहाँ जिले के अधिकारी को भी निर्देशित कर रहे है।सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के पालन करते हुए सांसद रूढ़ी अपने दैनिक कार्यकलापों में हर दिन सारण लोकसभा क्षेत्र के अलग अलग प्रखंड में कार्यकताओं के ग्रुप बनाकर उनके साथ लॉक डाउन के दौरान जनता को कोई असुविधा नही हो,इस ख्याल से जुड़े रहते है।इसके लिए सांसद हर दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हर दिन अलग अलग ग्रुप से जुड़ कार्यकर्ताओं के साथ तीन चार घंटे बैठक करते है।पूर्व मंत्री सह सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने आज बैठक के दौड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर के चिकित्सक प्रभारी डॉ सत्येंद्र कुमार व बीडीओ जयराम चौरसिया से अपने स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाओं को बढ़ाने पर चर्चा की।इस दौरान दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के हर गांव,हर पंचायत की रिपोर्ट लेने के साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए संचालित अन्य कार्यों पर भी विमर्श किया।सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने बताया कि प्रतिदिन होने वाले बैठक के दौरान सांसद जनहित के लिये कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेते है।साथ ही सभी कोरोनाटाइन सेंटर पर स्वस्थ्य और भोजन की व्यवस्था की जानकारी सांसद कार्यकर्ताओं से लेते है।




Recent Comments