छपरा, 11 फरवरी : जिलाधिकारी डॉ निलेष रामचन्द्र देवरे की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में स्वेच्छिक रुप से सेवानिवृत अथवा मृत चौकीदार/दफदार के आश्रितों का अनुकम्पा के आधार पर चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु जिला नियोजन समिति/जिला अनुकम्पा चयन समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 30 आवेदनों पर विचार किया गया एवं समिति के उपस्थित सभी सदस्यगण के द्वारा कागजातों की जाँचोपरांत कुल 27 आवेदनों के विरुद्ध नियोजन की सहमति प्रदान की गयी। दो आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया जबकि एक आवेदन को विचाराधीन रखा गया। इस बैठक का आयोजन जिला सामान्य शाखा के द्वारा कराया गया। बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच श्री भरत भूषण प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ माधवेष्वर झा, सोनपुर, मढ़ौरा एवं सदर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी हेड क्वार्टर (छपरा), डीपीओ स्थापना (शिक्षा) एवं प्रभारी पदाधिकारी समान्य शाखा उपस्थित थे।